Dehradun

थाना डालनवाला क्षेत्र में छत से गिरकर युवक की मौत

देहरादून 01- जनवरी-2020

आज सुबह 10:30 बजे  चावला चौक  करणपुर  में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई देर रात मृतक  अपने घर के  बराबर में  स्थित हॉस्टल से अपने घर की छत पर चढ़ते समय  नीचे गिर गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से समय: 10ः35 पर थाना डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई कि चावला चैक करनपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस  उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। मृतक युवक की पहचान कपिल देव पुत्र अर्जुन देव निवासी चावला चैक के रूप मंे हुई। जिसकी अपने घर के बगल में बने होस्टल की छत से नीचे गिरकर मृत्यू हो गयी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया जिससे पता चला कि मृतक कपिलदेव रात को समय करीब 03.44 बजे अपने कमरे के बगल से रेलिंग पर चढ़कर छत पर जाने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान रेलिंग के टूट जाने के कारण वह रेलिंग सहित नीचे आ गिरा पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के सम्बन्ध में संज्ञान में आये अन्य तथ्यों की पुलिस जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button