Dehradun
हरिद्वार से देहरादून यात्रियों को लेकर जा रही बस में लगी आग

देहरादून आज थाना रायवाला को सूचना मिली कि नेपाली फार्म तिराहे के पास एक रोडवेज बस में आग लग गई है, प्राप्त सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंचा तथा मौके पर तत्काल दमकल के वाहनों को बुलाकर बस पर लगी आग पर काबू पाया गया। बस में सवार यात्रियों को किसी प्रकार जान माल की कोई हानि नहीं हुई है उक्त रोडवेज बस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी, जिसमें 35 लोग सवार थे, सभी व्यक्तियों को अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया, आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।