DehradunHotest News

पीएनजी गैस की पाइप लाइन पहुंचेगी दून में घर-घर

गैस की पाइप लाइन देहरादून में घर-घर पहुंचेगी

देहरादून । गेल कंपनी अगले महीने से घर-घर पीएनजी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर देगी। अगले छह महीने के भीतर दून के पांच हजार घरों में पीएनजी पहुंचाई जाएगी।

शुक्रवार को सुभाषनगर स्थित दून एक्सप्रेस बिजनेस पार्क स्थित कार्यालय में गेल गैस लि. के जीएम मार्केटिंग वी गौतम ने बताया कि मोथरोवाला, बंजारावाला, सरस्वती विहार, दीपनगर, देहराखास, निरंजनपुर, वसंत विहार, इंदिरा नगर क्षेत्र में पीएनजी का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। एक महीने में स्टील और एमडीपीई पाइपलाइन नेटवर्क का काम शुरू हो जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button