Dehradun
जाखन में चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने वार्ड 07 जाखन में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होनें गांधी संकल्प पदयात्रा कार्यक्रम के तहत वार्ड में 07 किलोमीटर पदयात्रा निकाली। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का देश आगे बढ़ा रहा है और देश की आम जनता का लाभ भी इस पदयात्रा में भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद कमल थापा, संजय नौटियाल आदि उपस्थित रहे।