साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :STF

स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड/ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून
साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :
1- मुंस्यारी जनपद पिथौरागढ़ निवासी महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनको बदनाम करने की नियत से उसके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगो को गाली गलौच व अश्लील वीडियो एवं मैसेज भेज रहा है, तथा आवेदिका को कॉल कर अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग कर रहा है। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि जानकारी प्राप्त करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
2- बिण जनपद पिथौरागढ़ निवासी महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील वीडियो एवं मैसेज भेजे रहे है, तथा शिकायतकर्ता की फोटो एडिट कर अश्लील बनाते हुये पोस्ट की जा रही है । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि जानकारी प्राप्त करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
3- भैसियाछाना जनपद अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया, जिसमे अवगत कराया गया कि उसके द्वारा अमेजन में किये गये आर्डर को ट्रेस करने हेतु उनके द्वारा गूगल से अमेजन कस्टमर केयर का नम्बर तलाश कर कर काल की गयी उक्त द्वारा स्वयं को अमेजन कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुय अपनी बातो के झांसे मे लेकर एटीएम कार्ड की जानकारी प्राप्त कर खाते से 75,000/- (पिछत्तर हजार रुपये) धोखाधडी से निकासी कर ली गयी। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
4- मालसी थाना राजपुर देहरादून निवासी महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वंय को उनके पिताजी का परिचित बताते हुये, उनका पैसे वापस करने हेतु उनके फोन-पे एकाउन्ट नम्बर मांगा गया । उक्त अज्ञात व्यक्ति पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा भेजी गयी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया गया, जिस कारण उनके खाते से 60,000/-(साठ हजार) रुपये की निकासी कर धोखाधड़ी की गयी । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि जानकारी प्राप्त करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
साईबर सुरक्षा टिप
किसी अज्ञात नंबर से मैसेज में आये किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर Any Desk, Quick Support आदि Remote Access app डाउनलोड न करें ।
अपने मोबाईल फोन, कम्प्यूटर आदि का एक्सेस किसी अंजान व्यक्ति को न दे ।
ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी ।
कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें ।
ऑनलाईन प्लेटफार्म पर खरीदारी या सामान बेचते वक्त द्वितीय पार्टी में तत्काल विश्वास ना करें। सामान को भौतिक रुप से देखने व विक्रेता/क्रेता से व्यक्तिगत रुप में मिलकर ही भुगतान करें ।
किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–
संपर्क: 0135-2655900
email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in
फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/
“साइबर अपराधों से बचने का एक ही उपाय सावधानी और जागरूकता”