NATIONAL

Corona vaccine: राज्य सरकारों को केंद्र के निर्देश, दूसरी डोज वालों को दे प्राथमिकता

दिल्ली /देहरादून: केंद्र ने राज्य सरकार से कहा है  जिन लोगों को corona vaccine कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है उन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर दूसरी डोज दी जानी चाहिए|इसके लिए राज्य सरकारों को केंद्र आने वाले 3 दिन में 7लाख से अधिक कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराएगी|

कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं राज्य सरकारें|

कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र ने राज्य सरकारों से जागरूकता अभियान चलाने को कहा है की वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के लोगों को फायदे समझाए जाएं प्रत्येक राज्यों मैं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को तथा स्वास्थ्य कर्मी एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण करने को लेकर प्राथमिकता देने के लिए कहा गया|

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और कोरोना पर गठित आधिकारिक समूह के चेयरमैन डॉ आर एस शर्मा ने आज सभी राज्यों के अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी के हालात पर समीक्षा की|उन्होंने बताया कि राज्य को केंद्र से मिलने वाली कोरोना खुराक का 70 फ़ीसदी हिस्सा रिजर्व रखकर 30 फीसद का इस्तेमाल पहली डोज लगाने में कर सकते हैं|केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को अब तक वैक्सीन की 18 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं|15 से 31 मई तक राज्य सरकारों को वैक्सीन की कितनी दोस्त उपलब्ध कराई जाएंगी |इसकी जानकारी उन्हें 14 मई तक दे दी जाएगी इसके बाद राज्य अपनी योजना तैयार कर टीकाकरण अभियान को गति प्रदान कर सकते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button