CRIME

अनावश्यक सड़क पर घूमने वाले 41 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई*

देहरादून:वर्तमान में covid-19 के दृष्टिगत कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारालोगों से बार बार आग्रह किया जा रहा कि बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें परन्तु फिर भी कोविड कर्फ्यू के दौरान बिना किसी कारण के अपने घरों से बाहर निकलकर घूम रहे 

बिना वजह घूमने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु उच्च अधिकारी गणों द्वारा आदेशित किया गया इसी क्रम में आज थाना रायपुर क्षेत्र में इवनिंग वॉक करने वाले एवं अनावश्यक घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके से ही ऐसे लगभग 41 लोगों को पकडकर सरकारी गाडी ( प्रिजनर वैन) से थाना रायपुर पर लाया गया

जहां इन लोगों का नियमानुसार चालान करने के उपरांत इनको छोडते हुए भविष्य के लिए हिदायत दी गई कि बेवजह सडकों पर बाहर न घूमें।

उक्त कार्रवाई के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के नागरिकों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने पालन करने अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button