Oxygen express: देहरादून पहुंची केंद्र द्वारा भेजी गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस

देहरादून: oxygen express आक्सीजन एक्सप्रेस केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई 80 मैट्रिक टन ऑक्सीजन देहरादून पहुंच गई है|आपको बता दें ऑक्सीजन की कमी के चलते देहरादून में बीते 15 दिन से काफी हाहाकार मचा हुआ था|शासन प्रशासन के तमाम दावों के बाद आम आदमी को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी|ऑक्सीजन के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबरों पर संपर्क करने पर अधिकांशतः नंबर स्विच ऑफ मिलते थे या फोन नहीं उठाया जाता था|कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों में पिछले 20 दिन से देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में ऑक्सीजन की काफी मारामारी मच रही थी |जिस को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा उत्तराखंड पहुंची अक्सीजन गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल समेत पूरे राज्यय में पहुंचाई जाएगी|केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा केंद्र द्वारा उत्तराखंड के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई आगे भी दी जाती रहेगी|