SPORTS

प्रसन्ना ने कहा,”अश्विन सर्वश्रेष्ठ मुख्य गेंदबाज”

‘दुनिया के बेस्ट स्पिनर हैं अश्विन’
प्रसन्ना ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि हमारे पास अश्विन के रूप में सर्वश्रेष्ठ मुख्य गेंदबाज है. वह अभी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है.’ लेकिन इस 76 वर्षीय महान स्पिनर ने अश्विन को अकसर गेंद को फ्लाइट देने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘जब तक वह बल्लेबाजों को बाहर आकर खेलने के लिए प्रेरित नहीं करेगा, उसके लिए थोड़ी मुश्किल होगी. उसके दिमाग में उसके पास एक लेग ब्रेक गेंद है जिसे वह सोचता है कि काफी प्रभावी है.

प्रसन्ना ने कहा, ‘लेकिन उसे देखकर, बल्लेबाज आसानी से जान जाएगा कि वह उस गेंद में क्या गेंदबाजी करना चाहता है. उसके एक्शन से आप आसानी से बता सकते हो कि वह अगली गेंद कौन सी डालेगा.’

‘जडेजा को भी श्रेय दें’
उन्होंने रविंद्र जडेजा की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘हमें अपनी सफलता का श्रेय रविंद्र जडेजा को भी देने जरूरत है क्योंकि उसने इंग्लैंड के खिलाफ एक छोर पर लगाम कसे रखी. इन दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत में काफी ज्यादा योगदान दिया.’ गेंद को फ्लाइट करने के महारथी प्रसन्ना ने कहा, ‘अब जडेजा उस दौर में पहुंच चुका है जहां वह बल्लेबाज का दिमाग पढ़ सकता है और मुख्य गेंदबाज के तौर पर मैच विजेता बन सकता है.’

‘स्ट्राइक गेंदबाज नहीं है जयंत’
प्रसन्ना ने युवा ऑल राउंडर जयंत यादव की स्पिन गेंदबाजी के बारे में कहा, ‘अगर माप मुझसे पूछोगे तो मुझे नहीं लगता कि जयंत यादव लंबे स्पैल फेंक पाएगा. वह टी20 और वनडे मैचों के लिए उपयोगी बल्लेबाज है और वह इन दोनों प्रारूपों में अच्छे चार ओवर फेंक सकता है. उसने खेल के लंबे प्रारूप में साबित कर दिया है कि वह स्ट्राइक गेंदबाज नहीं है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button