POLITICALSTATE

दिल्ली में मुलायम सिंह के घर अखिलेश विरोधी खेमे की बैठक

यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों ही गुट जहां कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी तरफ रिझाने की कोशिशों में जुटे हैं वहीं पोस्टर वार भी जारी है. दिल्ली में मुलायम सिंह के घर अखिलेश विरोधी खेमे की बैठक हुई तो मुलायम सिंह के घर के बाहर एक पोस्टर पर सबका ध्यान गया. इस पोस्टर से रामगोपाल की फोटो कामटकर निकाल दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button