NATIONALSTATE

दिल्ली में इस सीजन का सबसे सर्द दिन – 2.0 डिग्री सेल्सियस

श्रीनगर/शिमला/जयपुर/भोपाल/ दिल्ली. कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले छह दिनों से बर्फबारी हो रही है। इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत मुंबई तक में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार दिल्ली में इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। टेम्परेचर 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला में पांच दिन से बिजली गुल है। 280 सड़कें बंद हैं। हिमाचल में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अगले 24 घंंटों में पारा और गिर सकता है। कहां-कैसा है मौसम का हाल…
1# नोएडा में स्कूलों की छुट्टी
– एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नोएडा डीएम ने सोमवार (15 जनवरी) तक सभी स्कूलों को बंद करने के ऑर्डर दिए हैंं।
2# दिल्ली में पारा 2 डिग्री पहुंचा
– दिल्ली के लोधी रोड इलाके में गुरुवार को पारा 2 डिग्री तक पहुंच गया। बता दें कि बुधवार को यह 2.3 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था।
– दिल्ली में अगले दो दिन और ऐसी ही ठंड रहने के आसार हैं।
– हालांकि, गुरुवार को फ्लाइट्स पर कोई असर नहीं दिखा। सुबह के वक्त विजिबिलिटी 800 मीटर से भी कम थी। पालम में 500 मीटर रही।
3# हिमाचल में ठंड से अब तक 10 की मौत
– हिमाचल में ठंड की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
– वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, गुरुवार को मनाली में -6.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। वहीं, शिमला में -3.2 डिग्री रहा।
– राज्य में 280 सड़कें बंद हैं। सड़कों को खोलने के लिए 200 से ज्यादा जेसीबी लगी हुई हैं। 30 डोजर, 10 रोबोट और 12 हजार से ज्यादा मजदूर काम में लगे हैं। सड़कों को खोलने के लिए ही 32 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च दी है।
– वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हिमाचल में 15 जनवरी से फिर से मौसम खराब होने की आशंका है। हालांकि, मौसम 14 से खराब होगा, लेकिन 15 जनवरी की शाम से भारी बर्फबारी होने की आशंका है।
4 # महाराष्ट्र
– महाराष्ट्र में मुंबई में तीन साल का सबसे ठंडा दिन रहा। टेम्परेचर 12.5 डिग्री तक गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button