ENTERTAINMENT
दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म, xXx: Return of Xander Cage रिलीज

अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म के कोस्टार विन डीजल से दीपिका पादुकोण ने वादा किया था कि इंडिया आने पर वह उनको शानदार वेलकम देंगी. और जब विन भारत पहुंचे तो दीपिका ने ये वादा निभाया भी.
उन्होंने विन के लिए पारंपरिक अंदाज में स्वागत की तैयारियां की थीं. बता दें कि कल भारत में दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म, xXx: Return of Xander Cage रिलीज हो रही है. विन डीजल इसी फिल्म के प्रीमियर के लिए मुंबई पहुंचे हैं. फिल्म को ‘इनसाइड’ और ईगल ऑय’ जैसी फिल्मों को निर्देशित करने वाले डी जे कारुसो ने डायरेक्ट किया है.