DehradunUttarakhand

23 सालों से वांछित चल रहा 2500 रुपए का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंट की तामील, कुर्की वारंट की तामील, हिस्ट्रीशीटरो का सत्यापन एवं कार्यवाही, विगत 5 वर्षों के सक्रिय अपराधियों का सत्यापन व चिन्हि करण कर कार्यवाही किए जाने संबंधी अभियान के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के निकट एवं कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में कार्रवाई किए जाने संबंधी टीम गठित कर निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में एसआई हर्ष अरोड़ा थाना कोतवाली नगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वर्तमान में प्रचलित अभियान के दृष्टिगत कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 539/94 धारा 381/411 आईपीसी के अभियोग में 23 सालों से वांछित चल रहे अभियुक्त राजकुमार पुत्र छज्जू निवासी बंजारावाला थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर हाल निवासी राजा बिस्कुट चौक जनपद हरिद्वार को जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार अभियुक्त वर्ष 1994 मे टेलीफोन की केबल डालने वाले ठेकेदार के साथ काम करता था, उसी दौरान उसके द्वारा अपने मालिक के गल्ले से 20000/ रुपए चोरी कर ले गए थे। जिसको कुछ दिन पश्चात पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभियुक्त द्वारा न्यायालय से जमानत कराई गई। जमानत प्राप्त करने के बाद से अभियुक्त लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल कर रह रहा था, जिस कारण वह पुलिस की पहुंच से दूर था। इनामी अपराधियों के संबंध में टीमें गठित करने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेशित किया गया था। इसी अभियान के दौरान एसआई हर्ष अरोड़ा के नेतृत्व में एक टीम द्वारा अभियुक्त के रिश्तेदारों, परिचितों, संबंधित सभी लोगों के उसके संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि अभियुक्त मुकदमे के बाद से विभिन्न स्थानों पर अपने ठिकाने बदलता रहता है। वर्तमान समय में हरिद्वार में किसी स्थान पर रह रहा है। इस संबंध में टीम द्वारा हरिद्वार जनपद मे जाकर सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त को राजा बिस्कुट चौक हेतमपुर थाना सिडकुल हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button