आज आये कोरोना के 220 नए मामले, 5 की मौत

आज आये कोरोना के 220 नए मामले, 5 की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 का प्रकोप धीरे-धीरे कम होता जा रहा है आज इस संक्रमण से 5 लोगों की मौत हुई है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 217 लोग डिस्चार्ज हुए हैं साथी आज तक 3220 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं इस तरह आज 220 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 338508 हो गया है ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 01, चमोली में 01, चंपावत में 03, देहरादून में 94, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 17, पौड़ी गढ़वाल में 09, पिथौरागढ़ में 01, रुद्रप्रयाग में 07, टिहरी गढ़वाल में 21, उधम सिंह नगर में 14, उत्तरकाशी में 8 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं. इस तरह आज राज्य में कुल 220 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए आज पांच लोगों की मौत के साथ उत्तराखंड राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7026 हो गई है.