Dehradun

पौड़ी के घायल गांव में जमीन विवाद को लेकर भीम आर्मी का प्रशासन को अल्टीमेटम

तीन दिन में न्याय नहीं तो आंदोलन

पौड़ी के घायल गांव में जमीन विवाद को लेकर भीम आर्मी का प्रशासन को अल्टीमेटम

 

तीन दिन में न्याय नहीं तो आंदोलन

पौड़ी गढ़वाल: भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पौड़ी गढ़वाल जनपद की तहसील यमकेश्वर के घायल गांव में कथित जमीन कब्जे और मारपीट के मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने बताया कि घायल गांव की निवासी ममता ने संगठन के समक्ष अपनी आपबीती साझा की, जिसमें आरोप लगाया गया कि गांव के ही पंकज, जो वर्तमान में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं, ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस पूरे मामले में शासन-प्रशासन की मिलीभगत के कारण अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। राहुल कुमार आजाद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय उल्टा उनके खिलाफ नोटिस जारी कर उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस प्रकरण में शामिल किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।
भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है, तो संगठन घायल गांव, पौड़ी में आंदोलन करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button