विवेक वर्मा
देहरादून :आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान संगठन विस्तार हेतु आज दर्जनों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की|

कार्यक्रम के आरंभ में बाबा भीमराव अंबेडकर एवं काशीराम के चित्र पर मान्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया उसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित आने को लोगों ने अपने विचार रखें| कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज सबको एकजुट होकर माननीय बाबा साहब एवं काशीराम के विचारों पर चलकर समाज को एक जताने की जरूरत है|

रिटायर्ड जज चिरंजी लाल भारती की अध्यक्षता में जीएमएस रोड माजरा चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर भारी संख्या में लोग एकत्र हुए और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| इस कार्यक्रम में गौरव राजोरिया ,उमेश कुमार, सुबोध कुमार धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र चौहान, प्रवक्ता दीपक शर्मा, कु0 काजल, सुशील सैनी, कपिल कुमार ,आजम खान, बंटी सूर्यवंशी, समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे