Dehradun

वीर बालक दिवस पर गोर्खाली सुधार सभा ने दिखाया सम्मान

तीन साहसी बालकों को किया वीर बालक सम्मान से अलंकृत

 

 

विवेक वर्मा/ नारद वाणी न्यूज़

देहरादून: वीर बालक दिवस के अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आग की चपेट में आई एक किशोरी की जान बचाने वाले तीन वीर साहसी बालकों को उत्तराखण्ड वीर बालक सम्मान से सम्मानित किया गया।

सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने वीर बालकों को खादा ओढ़ाकर, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन बालकों ने आग बुझाते समय अपनी जान की परवाह किए बिना साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे एक किशोरी की जान बच सकी। उनका यह साहसिक कार्य समाज और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मानित किए गए वीर बालकों में दो सगे भाई शामिल हैं_ प्रणवत, सुपुत्र कर्नल कुलदीप सिंह, आयु 15 वर्ष, ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। दिवजोत, सुपुत्र कर्नल कुलदीप सिंह, आयु 11 वर्ष, ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। इसके साथ ही उनके पड़ोसी एवं मित्र विवान, सुपुत्र विनीत जैसवार को भी वीरता के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button