पोस्ट ग्रेजुएट महिलाएं भी कॉर्बेट में कराएंगी जगंल सफरी, 42 ने अब तक किया आवेदन
चालक के लिए आए आवेदनों में महिलाओं की शैक्षिक योग्यता से अधिकारी हतप्रभ हैं।

पोस्ट ग्रेजुएट महिलाएं भी कॉर्बेट में कराएंगी जगंल सफरी, 42 ने अब तक किया आवेदन
रामनगर : विश्वविख्यात कॉर्बेट पार्क में पोस्ट ग्रेजुएट महिलाएं भी चालक बनने की लाइन में है। चालक के लिए आए आवेदनों में महिलाओं की शैक्षिक योग्यता से अधिकारी हतप्रभ हैं। पोस्ट ग्रेजुएट महिलाओं ने भी चालक बनने के लिए आवेदन किया है। जबकि चालक के लिए कोई न्यूनतम शैक्षिक योग्यता नहीं रखी गई है। एजुकेटेड महिलाओं के आवेदन आने से कॉबेट प्रशासन को लग रहा है कि वे वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए भी पर्यटकों को जागरूक करेंगी।कार्बेट पार्क देश का पहला नेशनल पार्क होगा, जहां उत्तराखंड सरकार पहली बार 50 महिलाओं को भी चालकों के रूप में रोजगार से जोडऩे जा रही है। कार्बेट प्रशासन द्वारा पिछले महीने महिलाओं से आवेदन मांगे गए थे। चालक बनने के लिए विभाग द्वारा आवेदन की शर्तों में कोई भी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता नहीं रखी गई थी। 22 जून को आवेदन भेजने की अंतिम तिथि तय थी। लेकिन 50 में से से कुल 42 ही आवेदन कार्बेट को मिल पाए। इसके बाद विभागीय कर्मियों ने जब आवेदनों की जांच की तो अधिकांश युवतियां व महिलाएं पोस्ट गे्रजुएट धारक थी। इससे साफ है कि पोस्ट गे्रजुएट महिलाएं भी रोजगार नहीं मिलने के कारण जिप्सी चालक बनकर अपना खर्च उठाना चाह रही हैं।