रायपुर पुलिस ने अपह्वत नाबालिक लड़की को सोनीपत से बरामद किया

रायपुर पुलिस ने अपह्वत नाबालिक लड़की को सोनीपत से बरामद किया
देहरादून,बीती 20 तारीख को थाना रायपुर क्षेत्र में रहने वाली वादिनी के द्वारा थाना रायपुर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि कि वादी की नाबालिक पुत्री जिसकी उम्र-16 वर्ष 8 माह है को उसका दामाद अनिल उर्फ नन्हा पुत्र सिंध राम निवासी ग्राम ठरू सोनीपत सदर हरियाणा दिनांक 17 जून को घर से बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 355/21धारा 363/ 366 ए आईपीसी बनाम अनिल पंजीकृत किया गया मामले की जांच सुमेर सिंह के सुपुर्द की गई। घटना की गंभीरता एवं किसी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए टीम का गठन करते हुए अपहर्ता की बरामदगी वह अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थलों तथा मोबाइल तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जनपद सोनीपत हरियाणा से दिनांक 5 जून अपहर्ता को बरामद करते हुए। अभियुक्त अनिल उर्फ नन्हा को गिरफ्तार किया गया तथा अपहर्ता/ पीड़ित के धारा 161 के बयान व मेडिकल के आधार पर धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त को समय से मान0 न्यायालय पेश किया जाएगा ।
*नाम-पता अभियुक्त*-
अनिल उर्फ नन्ना पुत्र श्री राम निवासी ठरु ऊलेदपुर थाना सोनीपत सदर हरियाणा उम्र 38 वर्ष।
*पुलिस टीम-*
Si सुमेर सिंह
Si भावना
का0 पवन कुमार
का0आशीष कुमार sog