Uttarakhand

प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिए नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने दिए उच्च अधिकारियों को निर्देश

प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिए नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

देहरादून, उत्तराखंड राज्य के 11 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद युवा ऊर्जावान पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की कमान संभाली है, मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के 24 घंटे के अंदर ही मुख्यमंत्री धामी ने देर रात कैबिनेट की बैठक करने के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रग्स की रोकथाम के लिए कारगर प्रयास करने पर जोर देते हुए पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग पर ध्यान देने की बात कही है,
मुख्यमंत्री ने आज पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में आईपीएस एसोसिएशन के अधिकारियों से मुलाकात की, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान देने के लिए कहा मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ड्रग्स हमारी युवा पीढ़ी को खराब कर रहा है इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इसकी जड़ तक जाने की जरूरत है ताकि इसकी कारगर ढंग से रोकथाम हो सके,
आपको बता दें उत्तराखंड की युवा पीढ़ी में ड्रग्स लेने वालों की संख्या में बीते वर्षों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिस पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में मिलने आई टीम को विशेष रुप से निपटने के लिए निर्देश दिए हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button