Uttarakhand

उत्तराखंड में आज 51 कोरोना संक्रमित, दो की मौत

देहरादून। आज राज्य में 51 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि 205 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं दो लोगों की मौत होने के कारण राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर के 7341 हो गया है जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 932 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा,रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल से राहत भरी खबर है यहां इस संक्रमण का कोई भी पीड़ित नहीं पाया गया जबकि बागेश्वर में 3, चमोली में 1 , चंपावत में 2, देहरादून में 15, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 11, पौड़ी गढ़वाल में 1 1 , पिथौरागढ़ में 2, उधम सिंह नगर में 2 , उत्तरकाशी में 7 कुल मिलाकर आज 51 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि आज दो लोगों की मौत इस संक्रमण के कारण हुई है वही आज 51 लोग संक्रमित पाए जाने के कारण राज्य में इस महामारी से अब तक 341230 लोग प्रभावित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button