चेन स्नेचर साजिद उर्फ पिस्टल पुलिस की गिरफ्त में
चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाशों में एक को पुलिस ने पकड़ा

चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाशों में एक को पुलिस ने पकड़ा
देहरादून, विगत दिवस शाम 5:00 बजे के लगभग थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक महिला के गले से सोने की चेन पर झपट्टा मारकर फरार हो गए, प्राप्त सूचना के आधार पर पीड़ित महिला से उक्त घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली महिला ने बताया कि वह मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास एक सब्जी के ठेले से सब्जी खरीद रही थी इसी बीच अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पीछे से आए और महिला के गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारकर छीन ली महिला द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को पिस्टल दिखा कर डरा दिया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नारसन चेक पोस्ट के समीप से घटना में संलिप्त एक अपराधी साजिद ऊर्फ पिस्टल उम्र 36 वर्ष पुत्र शमशाद निवासी गली नंबर 23 लकी पुरा थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार किया है तथा दूसरा अभियुक्त गुड्डू पुत्र चंद्रपाल निवासी चकपुरी बिजनौर अभी फरार है पूरे मामले की विवेचना पर पुलिस दूसरे अभियुक्त की तलाश कर रही है|