Uttarakhand

13 जुलाई से 20 जुलाई तक,एक सप्ताह और बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू

एक सप्ताह और बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू
देहरादून: शासन ने एक सप्ताह और बढ़ाया कोविड कर्फ्यू। वीकेंड में पर्यटन स्थलों में प्रतिबंध लगाने के संबंध में जिलाधिकारियों को दिए अधिकार।
राज्य में कोविड कर्फ़्यू अभी और एक हफ्ते तक प्रभावी रहेगा। भले ही उत्तराखंड में कोरोना के मामले गिरावट की ओर हैं, लेकिन सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। इसको लेकर राज्य सरकार ने एक सप्ताह तक कोविड कर्फ़्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है। जो कि 13 जुलाई से 20 जुलाई तक रहेगा।कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुले रहेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट और हिल स्टेशन के लिए नियम बदले गये हैं। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना को देखते हुए प्रदेश में 20 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला लिया है. जिसके बाद प्रदेश में 20 जुलाई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान काफी रियायतें भी सरकार द्वारा दी गई हैं।
राजधानी में उत्तराखंड सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को 20 जुलाई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पहले की तरह ग्रामीम इलाकों में डीएम को विषेश पावर दी गई है। कोरोना वैक्सीन के लिए जाने वालों को नहीं रोका जाएगा। शादी में 50 लोगों की इजाजत है और सभी के पास 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।शवयात्रा में भी 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोचिंग सेंटर खुल सकती है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन होना अनिवार्य है। सामाजिक कार्यक्रम व खेल गतिविधियां बंद रहेंगी। दूसरे राज्यों से आने वालों को 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। वही देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button