Uttarakhand

उत्तराखंड, भू कानून की मांग को लेकर मुखर हुए देवभूमि वासी

नुक्कड़ नाटक कर आमजन को जागरूक किया

नुक्कड़ नाटक कर आमजन को जागरूक किया
देहरादून। उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून की मांग तेजी से उठने लगी है। दून घाटी रंगमंच के कलाकारों ने मसूरी में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक कर आमजन को इसके लिए जागरूक किया। समाजसेवी मनीष गौनियाल के नेतृत्व में कलाकारों ने लाइब्रेरी चौक, शहीद स्थल व शहीद भगत सिंह चौक आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक किए। नाटक के जरिये कलाकारों ने आमजन को बताया कि किस प्रकार उत्तराखंड में बिना किसी रोक-टोक के जमीन की खरीद-फरोख्त की जा रही है। अन्य राज्यों के लोग यहां रिजार्ट व अपार्टमेंट बना रहे हैं। एक समय ऐसा आएगा कि कहीं भी जमीन नहीं बचेगी। किसानों का खेती करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए प्रदेश में एक मजबूत भू-कानून की जरूरत है।
मनीष गौनियाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी अपने कार्यकाल में प्रदेश में भू-कानून लाना चाहते थे, लेकिन उन्हें ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रहने दिया गया। कांग्रेस व भाजपा ने इस दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भू-कानून आने से ही जल, जंगल और जमीन बचेंगे। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अगर सरकार भू-कानून नहीं लाती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सूरज, विनोद कंडारी, निखिल, पदम सिंह राणा, अनिल सिंह, कीर्ति कंडारी, अमन कंडारी, रोहित, विपिन, सौरव, अनुराग, शुभम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button