Breaking News

देहरादून व ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के किनारे बसी अवैध बस्ती को हटाने की कार्रवाई शुरू

जन प्रतिनिधियों की मेहरबानी से यहां रहने वाले तमाम सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इनके पास बिजली-पानी के कनेक्शन, वोटर व आधार कार्ड, राशन कार्ड सब कुछ उपलब्ध हैं।

अवैध बस्ती को हटाने की कार्रवाई शुरू
देहरादून. रायवाला के पास देहरादून व ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के किनारे बसी अवैध बस्ती को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गयी है। जेसीबी मशीन लेकर पहुंची टीम में कच्चे घरों को हटाने का काम शुरू किया, जिससे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। कुछ सफेदपोश धारी भी अतिक्रमण करने वालों के पक्ष में आए, लेकिन मौके पर भारी पुलिस बल व रेलवे के सख्त रुख को देखते विरोध नहीं कर पाए। वहीं कब्जाधारियों ने आनन-फानन में सामान समेटना शुरू कर दिया। दरअसल, रेलवे ने रायवाला में रेल लाइन के किनारे बस्ती में कुछ दिन पहले नोटिस चस्पा किए गए हैं, तब कब्जाधारियों ने रेलवे से कुछ दिन की मोहलत मांगी थी। मोहलत की समय सीमा समाप्त होते ही गुरुवार से रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
अवैध बस्ती में हर सरकारी सुविधा :- रेल लाइन के किनारे बसी बस्ती अवैध है, लेकिन जन प्रतिनिधियों की मेहरबानी से यहां रहने वाले तमाम सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इनके पास बिजली-पानी के कनेक्शन, वोटर व आधार कार्ड, राशन कार्ड सब कुछ उपलब्ध हैं। यहां करीब डेढ़ सौ से अधिक परिवार रहते हैं। इनमें अधिकांश मतदाता भी हैं जिसके चलते ये राजनीति को भी प्रभावित करते हैं। वोट के लालच में राजनैतिक दल इनको संरक्षण देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button