CRIME

युवती का अपहरण कर छेड़खानी करने वाला यूनुस उर्फ अन्नू पुलिस की हिरासत में

Dehradun  

कुमारी रेखा (काल्पनिक नाम)* के द्वारा दिनांक 16.01.2022 को थाना प्रेमनगर पर लिखित सूचना दी गई कि अन्नू नाम के व्यक्ति के द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें जबरदस्ती वैगनआर कार में अपहरण कर छेड़खानी की गई है, जिसके आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 27/2022 धारा 354/363 भादवि बनाम अन्नू आदि पंजीकृत किया गया, दौराने विवेचनात्मक कार्यवाही मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त अन्नू के विरुद्ध धारा 376/506/504 भादवी व 3/4 पोक्सो एक्ट का इजाफा करते हुए दिनांक 17/01/22 को अभियुक्त यूनुस खान उर्फ अन्नू पुत्र शफीक अहमद निवासी 13/ 2066 बाज दास स्ट्रीट थाना मंडी सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 49 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त कार चालक की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24/01/22 को चंद्रबनी देहरादून से अभियुक्त कार चालक आदेश धीमान को अंतर्गत धारा 354/323/504 भादवी व 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरांत जिला कारागार देहरादून भेजा गया।

*नाम व पता अभियुक्त*

1- आदेश धीमान पुत्र स्वर्गीय सोमदत्त निवासी मच्छी बाजार थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 47 वर्ष।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button