Uttarakhand

5 वर्षों में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने से अलावा भाजपा ने कुछ नहीं किया

12 किलोमीटर के मध्य बने हैं 16 डेंजर जोन

जोशीमठ

रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह नेगी

चमोली मोली पंच केदार की धरती श्री कल्पेश्वर धाम की मुख्य सड़क हेंलग उरगम की स्थिति दयनीय बनी हुई है 31 दिसंबर 2021 को अचानक पांच नंबर का बैंड टूटने के कारण यातायात ठप पड़ गया था अभी भी हालत बहुत खराब है आने जाने के लिए रास्ता ढंग से नहीं बन पाया कई बार गाड़ियां चढ़ाई होने के कारण रुक जा रही है कभी भी सड़क पर अप्रिय घटना हो सकती है शासन-प्रशासन की ओर भी इस प्रकरण में सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पा रही है लगातार यहां पर गाड़ियां नहीं चढ पा रही जिससे यात्रियों को बहुत कठिनाईयां हो रही है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए विगत 5 वर्षों में उर्गम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक सांसद जिलाधिकारी चमोली से सड़क ठीक करने की गुहार लगाते रहे किसी ने जनता की सुनी नहीं

आज सड़क की हालत इतनी खराब है कि पूरे 12 किलोमीटर में 16 जगह पर डेंजर जोन बने हुए हैं सबसे अधिक खराबी हनुमान मंदिर से किलोमीटर 5तक बना हुआ है कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है यात्रियों ने भी पिछले दिनों अपने बयानों में कहा था कि शासन प्रशासन को इस सड़क को ठीक करना चाहिए स्टेप संस्था के सोमनाथ पाल कहते हैं कि हम हर वर्ष यहां दिल्ली से पंच केदार कल्पेश्वर ट्रेकिंग के लिए देश-विदेश के लोगों को लेकर आते हैं किंतु हनुमान मंदिर से कल्पेश्वर की सड़क बहुत ही खराब होने के कारण कई बार हम को कठिनाई का सामना करना पड़ता है इस प्रकरण में प्रधान संघ के अध्यक्ष जोशीमठ अनूप नेगी कहते हैं कि हमने दर्जनों बार अधिकारियों एवं विधायक सांसदों को ज्ञापन दिया इस घाटी के बारे में कोई सुनने वाला नहीं है जनता ही इसका फैसला करेगी आज बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट के चुनाव प्रचार मैं गई लोगों की गाड़ी भी यहां पर चर नहीं पाई उनको भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा इस प्रचार अभियान में पूर्व प्रमुख सुचिता चौहान एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय रावत स्वयं सम्मिलित थे इतना नहीं क्षेत्र की जनता को सड़क खराब होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है कोषा गांव के पूर्व प्रधान राय सिंह रावत कहते हैं कि इन 5 वर्षों में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने से अलावा भाजपा ने कुछ नहीं किया आज वह भी उरगम घाटी की यात्रा कर रहे थे उन्हें भी इसी तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सलना गांव की ड्राइवर संजय सिंह पंवार कहते हैं विगत 1 हफ्ते से जब से सड़क खुली है हमें हर रोज इस तरह का सामना करना पड़ता है कि गाड़ी बीच बैंड में फंस जाती है गाड़ी को निकालना बहुत कठिन हो गया वैसे तो 1 माह से सड़क बंद है यह गाड़ी को नीचे ही रोक देते हैं तो सवारी भी हमें परेशान करती है रोजी रोटी के लिए हर दिन मौत का सामना करना पड़ता है सड़क बहुत खराब है सुधार की आवश्यकता है कोई सुनने वाला नहीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button