देहरादून :वर्कशॉप में चोरी की घटना का खुलासा ,शातिर चोर चोरी के माल के साथ गिरफ्तार

कुलदीप सिंह,देहरादून : विगत दिवस वादी नीटू सिंह निवासी लाडपुर रायपुर थाना रायपुर देहरादून ने थाने पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे दुकान (वर्कशॉप) से वाहन के पार्ट्स डिस्क पैड चोरी कर ले गया है जिस पर थाना रायपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 539/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मालिनी बामराड़ा के सुपुर्द की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी रायपुर द्वारा टीम का गठन किया गया । जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर पुलिस द्वारा तत्काल चोरी के मामले का अनावरण किया, रायपुर थाना प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि नामजद चोर की तलाश मे टीम गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी- पतारसी करते हुये घटना के आस पास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चेक करने के उपरांत अभियुक्त को मय चोरी के माल के साथ रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार पुत्र छोटू सिंह निवासी डीएल रोड डालनवाला देहरादून उम्र 29 वर्ष के रूप में की गई है, अभियुक्त के पास से 13 नग डिस्क पैड कीमत 20000/बरामद किया गया है
थाना प्रभारी रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया की या तो अपराधी रायपुर क्षेत्र छोड़ दें, वरना अपराधिक कृत्य में लिप्त किसी भी प्रकार के व्यक्ति को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा|