CRIME
देहरादून :मोबाइल पर ओटीपी मांग कर खाते से उड़ाए रुपए
देहरादून में फैला हुआ है साइबर ठगों का मकड़जाल
कुलदीप सिंह
देहरादून: जैन गर्ल्स हॉस्टल इंदिरानगर कॉलोनी वसंत विहार देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र साइबर सेल थाने में बाबत इंडियन क्रेजी डील इंस्टाग्राम ऑनलाइन शॉपिंग से प्रोडक्ट मंगवाना एवं प्रोडक्ट गलत होने पर कस्टमर केयर वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने एवं अज्ञात मोबाइल धारक नंबर 8240880512 से शिकायतकर्ता को कॉल आना व उनके द्वारा पैसे रिफंड करने हेतु क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराते हुए निजी जानकारी एवं ओटीपी प्राप्त करते हुए आवेदिका के अकाउंट से रुपए निकाल लेना संबंधी दी गई जिस पर साइबर थाने द्वारा जांच कर प्रार्थना पत्र आवश्यक कार्रवाई हेतु थाने पर भेजा गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल अंतर्गत धारा 420 आईपीसी 66 (D) आईटी एक्ट बनाम मोबाइल नo 8240880512 धारक नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया विवेचना प्रचलित है।