Dehradun
देहरादून :विधायक ने किया कार्यालय का शिलान्यास

देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 41 इंदिरापुरम के शास्त्रीनगर में विधायक निधि से पूर्ण हुए नाली में जाल लगाने कार्य का शिलान्यास किया ।
इस अवसर पर श्रीमती कपूर ने कहा कि नाली में जाल लगने से एक तो सड़क का चौड़ीकरण भी हुआ है और भविष्य में गंदगी से निजात भी मिलेगी , इस कार्य के लिए सभी क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है। इसी क्षेत्र में श्रतिग्रस्त पड़ी पुलिया के पुननिर्माण भी विधायक निधि के माध्यम से हो रहा है।
समस्त वार्डो की प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किये जा रहे है ।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद ओमेंद्र भाटी, तेजपाल सैनी, पुरन रावत , डॉ देवेंद्र सिंह पच्चीसिया, श्रवण शर्मा राजेश सैनी सुरेंद्र कुमार मनीष शर्मा चंदन लाडो रानी,अर्जुन दाश, रंजीत सेमवाल आदि लोग मौजूद रहे ।