CRIME

उत्तराखंड :हरिद्वार पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

 हत्या कर ड्रम में छिपाया था शव, चारों अभियुक्त गिरफ्तार

 

हरिद्वार :विगत 2 दिसंबर कोभगवानपुर क्षेत्रांतर्गत ईदगाह/ चाँद कॉलोनी में किराये के मकान में लोहे की टंकी में मिले अज्ञात शव की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के तमाम पुलिस अधिकारी गण द्वारा मौका मुआयना किया गया। मौके से ही एसएसपी के दिशा निर्देश में घटना के अनावारण के लिए अलग-अलग पुलिस व सीईयू टीमों का गठन किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा घटना के बारे में जानकारी करने पर मकान मालिक द्वारा बताया गया कि मैने किरायेदारो का सत्यापन नही किया था और मुझे किरायेदारो के नाम पते के बारे में भी कोई जानकारी नही है। मृतक की जेब से एन0टी0एल0 कम्पनी का एक कागज मिला था जिस आधार पर पुलिस द्वारा कम्पनी के कर्मचारियों से मृतक की शिनाख्त कराने पर ज्ञात हुआ मृतक नितिन भंण्डारी पुत्र ओम प्रकाश भंण्डारी है। शिनाख्त के आधार पर मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर जानकारी ली गई तथा उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर वादी विनोद प्रकाश भंण्डारी पुत्र श्री जितेंद्र सिंह भंण्डारी निवासी ग्राम चौडिख थाना पौड़ी चौकी पाबौ तहसील पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 1141/22 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस के आधार पर अभि0गणों के मोबाईल नम्बर मिले जिससे मोबाईल नम्बर की आई0डी0 बुलन्द शहर यूपी मिलने पर एक पुलिस टीम को तुरन्त बुलन्द शहर के लिए रवाना किया गया। जिससे पता चला कि अभि0गण घटना को अंजाम देने के पश्चात जयपुर ग्रेटर नोयडा, बुलन्द शहर, गाजियाबाद अलग-अलग शहरो में ठहरे हुए है।पुलिस टीम को मिली जानकारी के आधार पर उपरोक्त घटना दिनांक-27 नवंबर की रात्रि घटित कर दिनांक- 28 नवंबर को शव को छुपाने के लिए कस्बा भगवानपुर बाजार से अनाज की बड़ी टंकी खरीदकर लाये व दिनांक- 29 नवंबर को अभि0गण किराये का मकान खाली करके अपना सामान महिन्द्रा पिकअप से लेकर बुलन्द शहर चले गये।

पुलिस टीम को मिली जानकारी अनुसार महिन्द्रा पिकअप चालक द्वारा बताया गया कि मेरी महिन्द्रा पीकअप दो लड़को ने अपना घर का सामान बुलन्द शहर ले जाने के लिए बुक करायी थी जो कि बुलट मोटर साईकिल में आये थे। जिसका नम्बर UK17S4986 है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बुलट मोटर साईकिल के नम्बर से नाम पता तस्दीक किया गया ।

दिनांक- 04. दिसंबर को पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभि0गण 1. गुलशन बेगम पत्नी जफर, 2. विधि विवादित किशोर को बुलन्दशहर उ0प्र0 से नियमानुसार पकड़ा गया। जिनकी निशांदेही पर मृतक का गेस स्लेण्डर व फ्रीज व घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर साईकिल UK17S4986 बरामद की गयी।

4 दिसंबर को अन्य पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण आजाद पुत्र जफर, नौशाद पुत्र जफर निवासीगण धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0 को उनके किराये के कमरे कस्बा हल्दौनी, दादरी ग्रेटर नोयड़ा उ0प्र0 से दबोचा गया। जिनसे मृतक से लिए गये एक लाख दस हजार रूपये नगद व मृतक का अन्य सामान बरामद किया गया।

अभियुक्तों की पहचान गुलशन बेगम पत्नी जफर धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0,विधि विवादित किशोर,आजाद पुत्र जफर निवासीगण धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0

,नौशाद पुत्र जफर निवासी धमेडा अड्डा वार्ड न0 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर उ0प्र0 के रूप में की गई अभियुक्तों के पास से गैस स्लेण्डर व 2- फ्रीज ,3- बुलट मोटर साईकिल UK17S4986 ,1,10,000/- रूपये नगद,एक मोबाईल फोन ,पैन कार्ड,मृतक का पर्स,ए0टी0एम0 कार्ड,पैन कार्ड,आधार कार्ड आदि सामान बरामद किए गए,डेड बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए अभियुक्त दो दिन डेड बॉडी के साथ रहे और अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए,दादरी और बुलंदशहर से गिरफ्तार हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button