Uttarakhand

उद्योगपति मुकेश अम्बानी पहुंचे बाबा केदार के द्वार

उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने किए बाबा केदार के दर्शन

देहरादून। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा की। अम्बानी ने बाबा केदार से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति ने अम्बानी का भव्य स्वागत किया। सुबह मुकेश अम्बानी हेलीकॉप्टर से पहले बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे जबकि इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना की। अम्बानी केदारनाथ की सुंदरता से हर साल अभिभूत होते हैं। इस बार भी उन्होंने बाबा केदारनाथ और भगवान भैरवनाथ से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहित पूरी टीम ने अम्बानी का स्वागत किया। अम्बानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ढ़ाई-ढ़ाई करोड़ रुपये दिए। अम्बानी का भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार पर अटूट आस्था है। वे हर साल भगवान के दर्शनों को पहुंचते हैं। साथ ही मंदिर समिति को दान स्वरूप भेंट प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button