Breaking News

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को वाई श्रेणी की सुरक्षा, घर पर बढ़ा दी सुरक्षा

मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिलने के लिए आने-जाने वालों के पास आईकार्ड होना जरूरी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए डीआईजी कुमाऊं ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बैठक में कहा कि सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं होगी। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को चर्चा तेज हो गई थी। सरकार ने उन्हें तत्काल वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। इसके तहत उनके घर पर गार्ड बढ़ाने के साथ-साथ भ्रमण स्थल पर भी सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री से मिलने के लिए आने-जाने वालों के पास आईकार्ड होना जरूरी किया गया है।
कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की :- कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद सिख समाज ने भी उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। यहां लक्खा सिंह, गुरजीत सिंह, उपकार सिंह बल, पलविंदर सिंह औलख, गुरसाहब सिंह गिल, गुरदीप सिंह चौहान, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, जरनैल सिंह ज्ञानी शामिल रहे। इधर राइस मिल एसोसिएशन की बैठक में कैबिनेट मंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।
आरपी सीड में हुई बैठक में राइस मिलरों ने घटना की निंदा करते हुए कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने, गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री रितेश गोयल, कोषाध्यक्ष अर्पित गर्ग, शिवकुमार मित्तल, नरेश कंसल, सुरेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार गर्ग, राजाराम सिंघल, गुलाब चंद सिंघल, सतीश गोयल, मदन लाल, मोहित सिंघल आदि रहे।
मंत्री बहुगुणा के घर पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगा
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जब भी सितारगंज भ्रमण पर पहुंचेंगे तो उनके आवास से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सख्त पहरा रहेगा। पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगा दिया है। पुलिस प्रशासन के अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी। आगंतुकों की सूची बनेगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और बढ़ाई जाएगी।
कैबिनेट मंत्री की हत्या का था प्लान, जेल में एक कैदी ने रची साजिश; ऐसे खुला राज
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में रची जा रही थी। जहां मुख्य आरोपी साजिशकर्ता हीरा सिंह बंद था। वहीं उसकी पहचान सतनाम सिंह से हुई। उसी ने जेल से बाहर अपने दो साथियों के बारे में हीरा सिंह को बताया। हीरा सिंह ने सतनाम सिंह के बताये दोनों व्यक्तियों संग मिलकर ताना-बाना बुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button