संकट के समय क्षेत्र में निरंतर सेवा दे रहे है पार्षद संजीव मल्होत्रा

संकट के समय क्षेत्र में निरंतर सेवा दे रहे है पार्षद संजीव मल्होत्रा
देहरादून; वार्ड नंबर 46 से नगर निगम पार्षद संजीव मल्होत्रा ने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को हैंड ग्लव्स, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किएआपको बता दें अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचाने जाने वाले पार्षद संजीव मल्होत्रा वार्ड 46 के पार्षद होने के साथ पहले से ही सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले व्यक्ति हैं! आज वार्ड 46 क्षेत्र में पार्षद संजीव मल्होत्रा ने सैनिटाइजर एवं हैंड ग्लव्स एवं मास्क वितरित किए तथा विगत कई दिनों से अपने वार्ड क्षेत्र में सैनिटाइजर स्प्रे एवं सफाई व्यवस्था की कमान संभाल रखी है !आज जब सारा देश कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए संघर्ष कर रहा है ऐसी स्थिति में अपने क्षेत्र में निरंतर जन सेवा में लगे हुए पार्षद संजीव मल्होत्रा अपने आप में एक उदाहरण है दूसरे क्षेत्रों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाले इस समाजसेवी से अन्य लोग इस संकट की घड़ी में प्रेरणा लेकर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने चाहिए!