UncategorizedUttarakhand
प्रेम नगर नंदा की चौकी के पास लावारिस बम बरामद

देहरादून : लॉक डाउन होने के बाद उत्तराखंड में जहां एक और कर्फ्यू जैसी स्थिति है वहीं दूसरी ओर प्रेम नगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास पुल के नीचे लावारिस हालत में एक विस्फोटक बम बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है बम की सूचना मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया सूचना प्राप्त होते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस ने मोर्टार को अपने कब्जे में लेकर सेना के अधिकारी को मामले से संबंधित सूचना प्रेषित करती है इस बम को डिफ्यूज करने के लिए विशेषज्ञों सूचना दे दी गई है महत्वपूर्ण प्रश्न है ऐसे हालात में विस्फोटक बम का किस स्थान पर पहुंचना फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है