CRIME

प्रेमिका सहित माँ को उतारा मौत के घाट , खुद पंहुचा थाने

प्रेमिका सहित माँ को उतारा मौत के घाट , खुद पंहुचा थाने
काशीपुर : काशीपुर मोहल्ला अलीखां निवासी मां और बेटी की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित ने बांसफोड़ान चौकी पहुंचकर जुर्म कबूल करने के साथ सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपित को हिरसत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।ननिया उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी रईस अपनी बेटी शिबा उम्र करीब 22 वर्ष के साथ काशीपुर के अलीखां की निवासी थी। ननिया का पति और उसका बेटा खड़ी देश में काम करते हैं। गुरुवार को करीब पौने 11 बजे अलीखां मोहल्ले का निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा। जहां उसने पहले सड़क पर ही शिबा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद खून से सना हथियार लेकर घर में जा घुसा और ननिया का भी गला रेत दिया।दिन दहाड़े दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उसे हिरासत में लिया। उसके बाद अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि सलमान और शिबा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी। सलमान का कहना है कि शिबा ने उसको धोखा दिया है। गुरुवार को उसके सिर पर जैसे खून सवार हो गया हो। उसने पहले घर के बाहर सड़क पर ही शिबा को मौत के घाट उतारा उसके बाद घरे में घुसकर उसकी मां को भी मार डाला।एसपी चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि सलमान ने मां और बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की बात कबूल की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि प्रेम-प्रसंग में धोखा के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button