दलित महिलाओं के साथ हुई बलात्कार की घटना बेहद शर्मानाक
कांग्रेस ने की बलात्कार की घटना की निंदा

कांग्रेस ने की बलात्कार की घटना की निंदा
देहरादून। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें उत्तराखण्ड के डोईवाला हल्द्वानी़ में दलित महिलाओं के साथ हुई बलात्कार की घटना को शर्मानाक एवं निंदनिय है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं जिसका ताजा उदाहरण उत्तराखण्ड के डोईवाला एवं हल्द्वानी़ में दलित एवं नाबालिग बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराधों की घटनायें हैं जो देश को कलंकित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा न केवल बलात्कार के आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है।
लाल चंद शर्मा ने दलितों पर अपराध की बढ़ती घटनाएं पर कहा कि भाजपा और आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता कभी बदल नहीं जा सकती। भाजपा की इसी मानसिकता से पूरे देश ओर ख़ासतौर पर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार में बढ़ोत्तरी हुई है। इन अपराधों के आंकड़ों पर जनमानस सवाल कर रहा है कि भाजपा सरकार , चाहे वह महिलाएं हों। दलित हो या युवा , किसी को सुरक्षा का माहौल क्यों नहीं दे पा रहे। सबके अंदर डर का वातावरण क्यों है। आज के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े इस बात का प्रमाण है कि भाजपा लोकतंत्र को तो लूट तंत्र बनाती है लोगों के अधिकार समाप्त करती है लेकिन उनको सरकार चलाना, लोक कल्याण करना नहीं आता।कांग्रेस हमेशा दलितों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हितों तथा अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी.