धरासू पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर

हरीश थपलियाल
उत्तरकाशी :अलग-अलग चोरियों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को धरासू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी पंकज भट्ट ने ढाई हजार रुपये का इनाम भी दिया।
थाना धरासू क्षेत्र के अंतर्गत 24 फरवरी को बड़ेथी से शातिर चोर ने एक मैक्स वाहन चोरी की थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद 29 फरवरी को मैक्स वाहन टिहरी जिले के उनियाल गांव से बरामद किया गया। लेकिन आरोपी चोर पुलिस के हत्थे नही चढ़ सका।। जिसके बाद से एसओ धरासू विनोद थपलियाल ने आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की थी।।
पुलिस की खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह गंगोत्री हाइवे स्थित दैवीधार से आरोपी को पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार शातिर चोर ने देहरादून, दिल्ली,चंडीगढ़ समेत अलग-अलग शहरों में अपना ठिकाना बनाया हुआ था।। यही नही आरोपी कीर्ति लाल पर धरासू थाने के अलावा थाना बड़कोट और उत्तरकाशी की थाना कोतवाली में भी चोरी की धाराओं में मामला दर्ज है।। जबकि आरोपी कीर्ति लाल चोरी के मामले में पहले भी 6 माह की सजा काट चुका है। बेल पर छूटने के बाद यह शातिर चोर कीर्ति लाल अपनी हरकतों से बाज नही आया और फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा है।
और अब फिर से यह शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में है।
पुलिस की लिखा-पढ़ी के बाद इसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।।
पुलिस की गठित टीम में उपनिरीक्षक मेघा आलाकोटी,कांस्टेबल डबल सिंह चौहान, अनिल तोमर,अजय चंदेल, एसओजी के औसाफ खान,सुनील राणा शामिल थे। इस अवसर पर डुंडा चौकी इंचार्ज रमन बिष्ट,एसआई सुषमा भी उपस्थित रही।।
एसओ धरासू विनोद थपलियाल के मुताबिक उक्त अभियुक्त वर्ष 2017 में भी थाना धरासू से वाहन चोरी में जेल जा चुका है। जिसमें न्यायालय द्वारा 1 वर्ष की सजा भी हुई है।
ऐसे देता था चोरी की घटनाओं को अंजाम
उत्तरकाशी जिले में हाइवे हो या ग्रामीण मार्ग ।। यह शातिर चोर अक्सर मैक्स या सूमो वाहन को ही बनाता था निशाना। खड़े वाहन की पिछली सीट से शीशे को तोड़ कर वाहन में प्रवेश करता फिर गाड़ी को स्टार्ट कर
रवाना होता। वाहन का डीजल खत्म होने पर फिर दूसरे वाहन को निशाना बनाता। यही नही अभियुक्त गाड़ी के टायर या अन्य पाट्स को निकाल कर बेचता।
बता दें कि अभियुक्त वाहन इस्तेमाल करते वक्त मास्टर चाबी का उपयोग करता था।