आरक्षित वर्ग पर अभद्र टिप्पणी के विरोध मैं निकाला संकेतिक मशाल जुलूस

देहरादून: संत रविदास सभा समिति डीएल रोड एवं एससी एसटी फाउंडेशन देहरादून के तत्वाधान में उत्तराखंड एससी एसटी एंप्लाइज फेडरेशन ने सामान्य ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा आरक्षित वर्ग के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने व पदोन्नति में आरक्षण बहाल न करने तथा सीधी भर्ती में पुरानी सेक्टर प्रणाली लागू करने के संबंध में दिए गए बयान के विरोध में संकेतिक मशाल जुलूस निकाला!
आपको बता दें अभी विगत दिवस सामान्य ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा आरक्षित वर्ग के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी अपने एक बयान में उन्होंने आरक्षित वर्ग के विरोध अनर्गल प्रलाप किया था उनके इस बयान से आक्रोशित आरक्षित वर्ग में संत रविदास सभा समिति डीएल रोड एवं एससी एसटी फाउंडेशन के सदस्यों ने गांधी पार्क पर एकत्र होकर एक एक दिवसीय सांकेतिक मशाल जुलूस विरोध प्रदर्शन किया गया! गांधी पार्क से शुरू हुआ सांकेतिक मशाल जुलूस घंटाघर होते हुए वापस गांधी पार्क पर समाप्त हो गया! इस मशाल जुलूस विरोध प्रदर्शन में एससी एसटी एंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव डॉक्टर हरिसिंह उमेश कुमार राजेंद्र कुमार कमल कुमार राजीव कुमार कर्म राम शिवलाल गौतम रणवीर तोमर हरेंद्र प्रताप राव अमित कुमार कपिल कुमार अविनाश अजिंदर बागेश्वरी देवी कृष्णा देवी अमन समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मशाल जुलूस विरोध प्रदर्शन में साथ रहे!