देहरादून में करता था नौकरी:नूपुर शर्मा की हत्या का साजिशकर्ता आतंकी नदीम
देहरादून नौकरी के दौरान कश्मीरी युवक से मुलाकात के बाद बदल गए नदीम के तेवर

देहरादून में करता था नौकरी:नूपुर शर्मा की हत्या का साजिशकर्ता आतंकी नदीम
देहरादून/ सहारनपुर: उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने आतंकी संगठन से जुड़े नदीम को गांव कुंडा कला थाना गंगोह जिला सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है, इस आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर जिला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से उसे बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए तैयार किया गया था, एटीएस द्वारा पूछताछ में नदीम ने जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान आतंकी संगठनों के साथ मिलकर काम करना स्वीकार किया है, इस मामले में एटीएस का कहना है कि नदीम पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ जुड़ा हुआ है नदीम को बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या करने का टास्क दिया गया था नदीम पहले देहरादून में नौकरी करता था यहां उसकी कश्मीरी युवक से मुलाकात हुई थी, एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकी नदीम के परिजनों के अनुसार नदीम रात भर फोन पर बातें करता रहता था लेकिन वह किस से बात करता था यह उसके परिजनों को नहीं पता चला उन्होंने बताया कि नदीम फोन कॉल के अलावा व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता था, एटीएस द्वारा बताया गया है कि नदीम के पास से संदिग्ध सामान और पाकिस्तान के मोबाइल नंबर भी बरामद हुए हैं, सूत्रों की माने तो नदीम इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान भाग जाना चाहता था लेकिन एटीएस की सक्रियता ने उसके इरादों को मटिया मेट कर दिया,उत्तर प्रदेश एटीएस को खुफिया एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर के गांव कुंडा कला से पाकिस्तान के नंबरों पर लगातार बात हो रही है जिसको एटीएस ने गंभीरता से लेते हुए 8 अगस्त को थाना गंगोह इलाके के गांव कुंडा में दबिश देकर नदीम और तैमूर नाम के दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई, इनसे पूछताछ करने पर कई खुलासे हुए जहां नदीम ने कई आतंकी संगठनों से अपने संबंध होना स्वीकार किया है वहीं दूसरी ओर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश में शामिल होना भी कबूल किया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीम के पिता नफीस ने बताया कि मूल रूप से रेत थाना सरसावा इलाके के गांव टीका कला के रहने वाले हैं उनके कोई बेटा नहीं था तो उन्होंने दामाद नसीब को ही अपने पास रहने के लिए बुला लिया था उन्होंने बताया कि उनका बेटा नदीम कक्षा 8 तक पढ़ा हुआ है लेकिन मोबाइल और इंटरनेट चलाने की पूरी जानकारी रखता है देहरादून से नौकरी छोड़कर आने के बाद वह पूरे समय मोबाइल में ही लगा रहता था लेकिन आतंकियों के साथ उसके संबंध हैं इसके बारे में उसके परिजनों को कोई जानकारी नहीं है, पूछताछ में नदी ने एटीएस को बताया कि पाकिस्तान में उनकी रिश्तेदारी है नफीस की पत्नी की एक बुआ पाकिस्तान के जिला खरखोदा और दूसरी नवाब शाह पिंड में रहती है जबकि नफीस की बुआ पाकिस्तान के कुसूर गांव बर्खी में रहती है, लेकिन नदीम और तैमूर उनके यहां कभी नहीं गए, यूपी एटीएस के अनुसार नदीम पाकिस्तान में इंटरनेट कॉल पर बात करता था और खाली बात ही नहीं वह इंटरनेट पर आतंकी संगठनों से ट्रेनिंग भी ले रहा था, एटीएस के खुलासे में पता चला है कि नदीम रिश्तेदारी की आड़ में पाकिस्तान जाकर आतंकी संगठनों से स्पेशल ट्रेनिंग लेने की फिराक में था व्हाट्सएप कॉल पर इस बात की पुष्टि हुई है,