Uttarakhand

Uttrakhand : बहन की मौत के बाद उसे देखने आई महिला की शव देखकर मौत

 

रुड़की : बीमारी के चलते हैं बहन की मौत के बाद उसे देखने आई महिला की भी शव देखकर मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। मां को रुड़की लेकर आए बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अब लुधियान से उनके स्‍वजन भी रुड़की पहुंच रहे हैं।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ला निवासी मुर्सलीना आयु 75 वर्ष काफी समय से बीमार चल रही थीं। सोमवार की सुबह महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई।परिजनों ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों को भी दे दी। बहन की मौत की खबर सुनकर उसकी छोटी बहन गुलजार लुधियाना से अपने बेटे के साथ रुड़की पहुंच गई।जैसे ही गुलजार बहन के घर पहुंची तो वहां पर स्वजन का रोते देख उसका भी बुरा हाल हो गया। गुलजार ने जैसे ही अपनी बहन का शव देखा तो उसकी भी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बहनों की मौत से दोनों परिवार में मातम छा गया हैं। वहीं मां को लेकर आए बेटे का भी रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग अब इनके शव को सपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button