Dehradun

ढाई लाख की हेरोइन के साथ तस्कर एसटीएफ की गिरफ्त में

ढाई लाख की हेरोइन के साथ तस्कर एसटीएफ की गिरफ्त में

देहरादून, स्पेशल टास्क फोर्स एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम द्वारा 50 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए के लगभग बताई गई है|
विगत दिवस एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स द्वारा हररावाला क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त बलविंदर सिंह आयु 40 वर्ष पुत्र अर्जुन सिंह निवासी भीकमपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को 50 ग्राम हेरोइन एवं एक बोलेरो कार यूके 07 6594 अभियुक्त हीरोइन तस्करी कर रहा था उक्त युवक को हिरासत में लिया गया है पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है|पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह हीरोइन बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था तथा वह हेरोइन मिलक से लाता था और पैसों के लालच में आकर यह काम कर रहा था|

 

प्रभारी एसटीएफ उत्तराखंड के द्वारा जनता से अपील की गई है कि वह नशे से दूर रहें एवं किसी भी प्रकार के लालच में आकर मादक पदार्थों की तस्करी ना करें नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद ही बचे तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड से संपर्क करें संपर्क:0135-2656202

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button