Breaking News
श्री बद्रीनाथ धाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध थाना रायपुर देहरादून में मुकदमा दर्ज

श्री बद्रीनाथ धाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध थाना रायपुर देहरादून में मुकदमा दर्ज
रायपुर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि देहरादून निवासी जगदम्बा प्रसाद पंत ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज करायी कि सोशल मीडिया पर श्री बद्रीनाथ धाम को लेकर एक मौलवी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है, जिसमें वे श्री बद्रीनाथ धाम को मुस्लिम समुदाय का धार्मिक स्थल बता रहे हैं। इस शिकायत पर थाना रायपुर में उक्त अज्ञात मौलवी के विरुद्ध धारा 153(A), 505 IPC / 66 (F) IT एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।