Instagram: पोस्ट की बच्चों की अश्लील वीडियो

रुड़की। हरिद्वार Haridwar जिले के रुड़की में इंस्टाग्राम instagram पर बच्चों की अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा गृह मंत्रालय home ministry के निर्देश पर दर्ज हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।इंटरनेट मीडिया internet Media पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री डालने वालों पर शिकंजा कसने के लिए गृह मंत्रालय की तरफ से नेशनल साइबर क्राइम National cyber crime रिपोर्टिंग पोर्टल संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल के अंतर्गत टीपी लाइन के माध्यम से इंटरनेट मीडिया पर बच्चों से जुड़ी अश्लील porn सामग्री को चिह्नित किया जाता है। गृह मंत्रालय के इस पोर्टल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री डालने वाले को चिह्नित किया था। अश्लील सामग्री डालने वाले का नाम कृष्ण यादव निवासी खंजरपुर है। गृह मंत्रालय की तरफ से एसटीएफ STF के उप महानिरीक्षक उत्तराखंड को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये थे, जिसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश मिले। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली के कांस्टेबल पुष्कर की तहरीर पर पुलिस ने कृष्ण यादव निवासी खंजरपुर, कोतवाली रुड़की पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि आरोपित की जल्द धरपकड़ की जाएगी। साथ ही उसका मोबाइल भी कब्जे में लिया जाएगा।