सेवा भारती द्वारा संचालित आइसोलेशन सेंटर का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

हरिद्वार, कोरोना संक्रमण CORONA महामारी से बचाव के लिए सेवा भारती (RSS) द्वारा संचालित isolation center का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि जिस प्रकार आपदा काल में सेवा भारती सराहनीय कार्य कर रही है इन से प्रेरणा लेकर यदि पूरा समाज एकजुट होकर सहयोग करें तो इस आपदा से जल्दी से जल्दी निजात पाई जा सकती है|
सेवा भारती (RSS) द्वारा संचालित आइसोलेशन सेंटर ISOLATION CENTER का जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कल हरिद्वार में शुभारंभ किया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से सेवा भारती हरिद्वार द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल में 35 बेड का कोविड केयर COVID CARE आइसोलेशन सेंटर शुरू दिया गया है|इससे पहले 25 बेड काआइसोलेशन
सेंटर रुड़की हरिद्वार में चल रहा है|
सेवा भारती (RSS) के द्वारा किए जाने वाले समाज सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए
जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे समाज को ऐसे समाजसेवी संस्थाओं की अत्यंत आवश्यकता है जो आगे बढ़कर प्रशासन का सहयोग करें उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन अपने स्तर से व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है परंतु यदि ऐसे में सामाजिक संस्थानों का सहयोग मिल जाता है तो हम सब मिलकर इस महामारी का डटकर मुकाबला कर सकते हैं|
आपको बता दें कोरोना कॉल ही नहीं अपितु देश पर जब जब भी कोई आपदा ,संकट या गंभीर समस्या आई है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन किया है|