Uttarakhand

Rajpur police:मित्र पुलिस की उदारता का जीवंत उदाहरण

राजपुर पुलिस THANA RAJPUR POLICE ने की भोजन उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान

देहरादून। मिशन हौसला mission Hausla के तहत राजपुर पुलिस DOON POLICE द्वारा विक्षिप्त व्यक्तियों एवं भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान की गई।
जनपद में वर्तमान में जारी कोविड कर्फ्यू COVID CURFUE के दौरान कोरोना की जंग में मानव सेवा हेतु  उत्तराखण्ड पुलिस UTTARAKHAND POLICE द्वारा किये जा रहे प्रयास में मिशन हौंसला अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्षिप्त व्यक्तियों, साईं मंदिर आदि विभिन्न मंदिरों के बाहर भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों की स्थिति मंदिर, दुकान, होटल इत्यादि बंद होने के कारण काफी दयनीय पाए जाने पर, उक्त लोगों की सहायता हेतु आज संस्था के माध्यम से भोजन तैयार करवा कर। थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थान ढाकपट्टी, साईं मंदिर, राजपुर रोड व डायवर्जन के पास उक्त व्यक्तियों को तैयार भोजन उपलब्ध कराया गया। स्थानीय लोगों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मिशन हौसला  MISSION HAUSLA के अंतर्गत चलाए जा रहे उक्त् सहायतार्थ कार्य के लिए मिशन हौसला की  प्रशंसा कर पुलिस का धन्यवाद किया। थाना राजपुर पुलिस मिशन हौसला के तहत अपनी संपूर्ण टीम के साथ क्षेत्र में कार्यरत है एवं आम जनमानस की हर संभव मदद की जा रही है एवं पुलिस तक जो भी लोग मदद मांगने के लिए आ रहे हैं राजपुर पुलिस द्वारा उनको मदद दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button