Uncategorized

रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने की खुदकुशी, 17 दिन पहले हुई थी शादी

रुद्रपुर : रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रम्पुरा स्थित घर के कमरे में उसका लटकता हुआ शव मिला। 17 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवती रविवार को अपने मायके किच्छा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। इसकी सूचना उन्होंने किच्छा पुलिस को दी थी। हांलाकि अगले दिन वह वापस लौट आई थी। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग के कारण भी खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है।विमला पत्नी लीलाधर निवासी वार्ड नं. 22 रम्पुरा रुद्रपुर का विवाह 28 जून को हुआ था। बुधवार शाम को ही वह अपने मायके से ससुराल लौटी थी। गुरुवार सुबह पति कही बाहर निकला था पीछे से उसने कमर बंद कर कमरे में चादर का फंदा लगा फांसी पर झूल गयी। काफी देर तक जब विमला ने कमरा नही खोला तो सबके होश उड़ गए। दरवाजे की दरार से झांक कर देखा तो अंदर विमला लटकी हुई थी। लोगो ने दरवाजा तोड़ कर उसे उतारा लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुकी थी।सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, महिला एसआई बबीता गोस्वामी मौके पर पहुच गए। पूछताछ में जानकारी मिली कि विमला रविवार को अपने मायके किच्छा से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी थी। इसकी सूचना उन्होंने किच्छा पुलिस को दी थी। उसके दो दिन बाद ही अचानक वह वापस लौट आयी और बताया कि उसको कोई नशा सूंघा कर अपने साथ ले गया था और उसे सुनसान जगह पर गढ़ मुक्तेश्वर के पास कमरे में बंद कर दिया था। किसी तरह वह बच कर मंगलवार शाम को वापस आ गयी थी। उसके बाद वह अपने मायके चली गयी थी। बुधवार शाम को ही उसके ससुराल वाले उसे वापस लेकर आए थे। गुरुवार सुबह वह फांसी पर लटक गई। पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मान कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button