Breaking NewsWORLD

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, 400 लोगों की मौत

काबुल में अस्पताल बना निशाना, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात हुए भीषण हवाई हमले ने भारी तबाही मचा दी। अफगान सरकार के उप प्रवक्ता Hamdullah Fitrat के अनुसार, इस हमले में अब तक लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अफगान अधिकारियों का दावा है कि यह हमला पाकिस्तान की ओर से किया गया, जिसमें काबुल स्थित एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया। हमले के बाद अस्पताल का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और कई लोग उसके नीचे दब गए। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और घायलों को निकालने में जुटे हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता Sharafat Zaman ने बताया कि अस्पताल पूरी तरह से तबाह हो चुका है और मरने वालों में अधिकतर मरीज शामिल हैं, जो वहां इलाज करा रहे थे।

अफगानिस्तान के सरकारी प्रवक्ता Zabiullah Mujahid ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना गंभीर अपराध है।

वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसने केवल आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है और किसी भी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया।

इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस हमले को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button