NATIONALWORLD

इंस्टाग्राम पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन खत्म करने की तैयारी, 8 मई से बड़ा बदलाव

यूज़र्स को चैट और मीडिया बैकअप लेने की सलाह, बढ़ी प्राइवेसी को लेकर चिंता

सोशल मीडिया कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम पर एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, कंपनी 8 मई से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स की सुविधा को बंद करने की योजना बना रही है। इस बदलाव के बाद यूज़र्स के मैसेज पहले जितने सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड नहीं रहेंगे।

इस फैसले के बाद यूज़र्स को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरी चैट्स, फोटो और वीडियो का बैकअप समय रहते डाउनलोड कर लें, ताकि किसी भी तरह का डेटा लॉस न हो।

इस कदम ने प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटने से यूज़र्स की निजी बातचीत की गोपनीयता पर असर पड़ सकता है।

हालांकि, कंपनी की ओर से इस फैसले के पीछे के विस्तृत कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। वहीं, यूज़र्स और प्राइवेसी समर्थकों ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए डेटा सुरक्षा को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button