Dehradun

देहरादून में सियासी संग्राम तेज: महेंद्र भट्ट पर संजय “कद्दू” का तीखा हमला

जनता द्वारा नकारे गए कृपा पात्र” बताते हुए कांग्रेस नेता का पलटवार, बयानबाजी से उत्तराखंड राजनीति में गरमाहट


विवेक वर्मा

देहरादून : भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव संजय कुमार ‘कद्दू भाई’ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया है। कद्दू भाई ने भट्ट को “जनता द्वारा नकारा गया कृपा पात्र” करार देते हुए उनकी काबिलियत और संस्कारों पर सवाल उठाए।

कद्दू भाई ने कहा कि यदि महेंद्र भट्ट में नैतिकता और जनसेवा का जज्बा होता, तो वे सत्ता का सहारा लेने के बजाय जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भट्ट में “वीआईपी को जेल तक भिजवाने का साहस और प्रतिबद्धता” नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता केवल सत्ता के सहारे राजनीति कर रहे हैं और उनके पास जनता के लिए कोई ठोस विजन नहीं है। साथ ही उन्होंने भट्ट के बयान को कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की “सोची-समझी साजिश” बताया।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं पर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में कद्दू भाई का यह बयान सामने आया है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि उनकी पार्टी हमेशा नैतिक मूल्यों और जनसेवा के सिद्धांतों पर चलती रही है, जबकि कुछ नेता केवल पद और सत्ता के लालच में दल बदलते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसे बयानों से विचलित न हों और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखें।

कद्दू भाई का महेंद्र भट्ट पर तीखा पलटवार

“जनता द्वारा नकारे गए” नेता बताया

भाजपा पर सत्ता आधारित राजनीति का आरोप

बयानबाजी से प्रदेश की राजनीति गरमाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने की अपील |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button